Masturbation Right Or Wrong In Hindi
Masturbation Right Or Wrong In Hindi जब मैं आठवीं कक्षा में पढ़ता था तो मेरे मित्र ने मुझे हस्त मैथुन करना सिखाते हुए बताया था कि इसे कभी कभी ही करना चाहिए क्योंकि ज़्यादा करने से कमज़ोरी आ जाती हे । मैंने इसे गम्भीरता से नहीं लिया और मुझे इस का कोई पछतावा नहीं हे । इतने वर्षों बाद आज जब मेरे पास अनेकों मरीज़ पूरे विश्वास से बताते हे कि उनकी सभी समस्याएँ हस्त मैथुन जैसी ग़लत आदत के कारण हुई हे तो मुझे लगता हे कि हमारी सारी पड़ाई और वेज्ञानिक सोच व्यर्थ हो गयी। सेक्स समस्या , मानसिक समस्या और शारीरिक समस्या आदि आदि सभी का कारण हस्त मैथुन और नींद में वीर्य डिस्चार्ज को माना जाता हे । गोयाकि इस मामूली से शरीर के स्राव वीर्य को एक सम्पूर्ण शक्ति स्रोत बना दिया गया हे जिसके निकलने से बर्बादी हो जाती हे। मैंने अनेक विज्ञापन भी देखे जिनका शीर्षक होता हे ” बचपन की ग़लतियाँ ” यानि हस्त मैथुन को बचपन की ग़लतियाँ बता कर अनेक लोग सेक्स के बारे में गम्भीर भ्रांति फैला ...