Posts

Showing posts with the label रात को नींद में अंतर्व्स्त्र

Nightfall in Hindi, नाइट फ़ॉल से कोई शारीरिक, मानसिक या सेक्शूअल बीमारी

Image
इसका अर्थ है - रात को नींद में अंतर्व्स्त्र या अंडरवीयर में वीर्य का डिस्चार्ज होना। सुबह उठने पर चड्डी पर चिपचिपा पदार्थ लगा होता है। लोगों में इसके बारे में अनेक ग़लत धारणाएँ देखी जाती है जैसे - ⁃ नाइट फ़ॉल से शारीरिक और मानसिक शक्ति घट जाती है । ⁃ नाइट फ़ॉल से चेहरे की रौनक़ चली जाती है, आँखो के नीचे काले धब्बे हो जाते है और खाया पिया शरीर को नहीं लगता।  ⁃ चायनीज़ संस्कृति का अंधानूकरण जिसके अनुसार सौ बूँद घी एक बूँद हड्डी के बराबर; सौ बूँद हड्डी एक बूँद ख़ून के बराबर ; सौ बूँद ख़ून एक बूँद वीर्य के बराबर होती है- वीर्य को सहेज कर रखने से शक्ति बड़ती है और वीर्य का अनावश्यक डिस्चार्ज विनाश का कारण है! उपरोक्त सभी बातें वेज्ञानिक तथ्यों से एकदम परे है। मानव शरीर में बनने वाले अनेक द्रव्यों में से वीर्य भी एक स्राव होता है। इसका 2 % भाग टेस्टिस में और 23%भाग प्रोस्टेट और बाक़ी का सेमिनल वेसिकल में बनता है। युवा अवस्था में इसका निर्माण शुरू हो कर पूरी उम्र चलता रहता है। इसलिए वीर्य का शारीरिक और मानसिक ताक़त से कुछ लेना देना नहीं है। चेहरे पर रौनक़ आत्मविश्वास और ख़ुशियों ...